मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में एक जनसभा को किया संबोधित
मालदा, 4 अप्रैल - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अमित शाह को चुनौती देती हूं कि यहां जनसभा करें और जिन लोगों के नाम कटे हैं उनसे बात करके बताएं। आप देश के गृह मंत्री हैं और आप फोन करके लोगों को निर्देश देते हैं कि मुसलमान देखते ही उनके वोट काटे जाए, मुर्शिदाबाद में वोट काटे जाए। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भी वोट काटे गए। क्या आप इस तरह जीतेंगे? 5 राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, सबको मिलाकर 506 अफसरों को बदला गया है जिसमें अकेले बंगाल में 485 अफसरों को बदला गया है। मैं लोगों को बोलूंगी कि इसका बदला लें, जिसका नाम कटा है वे ट्रिब्यूनल में अपील करें।
#मुख्यमंत्री
# ममता बनर्जी
# मालदा
# जनसभा

