चंडीगढ़ ब्लास्ट केस में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार
चंडीगढ़, 4 अप्रैल- चंडीगढ़ ब्लास्ट केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस केस में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस केस के मुख्य दो आरोपियों की पहचान कर ली है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग और चंडीगढ़ पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
#चंडीगढ़ ब्लास्ट केस में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
# 5 गिरफ्तार

