भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने तिरुपति में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन
तिरुपति (आंध्र प्रदेश)15, अप्रैल 2026, (एएनआई) आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के चरणों में माथा टेका और देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में उनकी मौजूदगी से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
#भारतीय महिला क्रिकेट टीम

