लखनऊ के विकास नगर की झुग्गियों में लगी भीषण आग
लखनऊ, 15 अप्रैल- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र की झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर तक लपटें देखी जा सकती थीं। झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं। घटना टेढ़ी खाद के पास हुई।
लखनऊ के विकास नगर में मारुति सुजुकी शोरूम के पास एक झुग्गी में शाम करीब 5:30 बजे आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को खाली करा लिया गया और ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया, जिससे दिल्ली रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया।
#लखनऊ के विकास नगर की झुग्गियों में लगी भीषण आग

