विजया किशोर रहाटकर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर दिया बयान 

नई दिल्ली, 16 अप्रैल - राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहा, "यह भारत के लिए लिया गया सबसे महत्वपूर्ण निर्णय साबित होगा क्योंकि बात आधी आबादी की है, देश की 50% महिलाओं को साथ लेकर चलने की है। आज से संसद का विशेष सत्र शुरू हो गया है, बिल तो पहले पारित हो चुका है लेकिन अब उसे अमल में लाने की दिशा में काम शुरू हो जाएगा... प्रधानमंत्री ने कहा कि हम महिलाओं को अब रोक नहीं सकते हैं... मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को तुरंत आरक्षण दिया जाए और उसे लागू भी किया जाए। तीन दशकों से महिलाओं ने इस 33% आरक्षण के लिए संघर्ष किया है लेकिन उन्हें यह नहीं मिल रहा था, अब समय आ गया है कि हम उन्हें साथ लेकर चलें। 

 
#विजया किशोर रहाटकर
# नारी शक्ति वंदन अधिनियम