पश्चिम एशिया संकट: होर्मुज की नाकेबंदी के बाद पाकिस्तानी जहाजों ने बदला रास्ता, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

नई दिल्ली, 14 अप्रैल - पश्चिम एशिया में युद्ध के बादल गहराने लगे हैं। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य इस समय भारी तनाव के केंद्र में है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के दो बड़े तेल टैंकर, 'खैरपुर' और 'शालमार' ने अचानक अपना रास्ता बदल लिया है। ईरानी और पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ये दोनों जहाज तेजी से होर्मुज की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रविवार को अचानक इन्होंने अपना रास्ता बदल लिया। बताया जा रहा है कि इन जहाजों को पाकिस्तान के लिए कच्चे तेल और डीजल की खेप लानी थी।
दरअसल, इस समय होर्मुज पर ईरान की सेना का कड़ा पहरा है। यहां से गुजरने वाले किसी भी जहाज को ईरान से पहले इजाजत लेनी पड़ती है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि शुरुआती हिचकिचाहट के बाद ईरानी अधिकारियों से तालमेल बिठाकर इन जहाजों को आगे बढ़ने का रास्ता दे दिया गया है, लेकिन स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।
इस समुद्री तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने आग में घी डालने का काम किया है। ट्रंप ने सोमवार को ईरान को खुलेआम चेतावनी दी कि अगर ईरान का कोई भी सैन्य जहाज अमेरिकी जहाजों के रास्ते में आया या नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश की, तो उसे तुरंत खत्म कर दिया जाएगा।
 

 
#पश्चिम एशिया संकट: होर्मुज की नाकेबंदी के बाद पाकिस्तानी जहाजों ने बदला रास्ता
# ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी