श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, सामान से सैटेलाइट फोन बरामद

श्रीनगर, 19 अप्रैल - श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार को नियमित जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों को उनके सामान की तलाशी के दौरान एक सैटेलाइट फोन मिला।
सूत्रों के अनुसार, दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। फिलहाल इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

 
#श्रीनगर एयरपोर्ट