ममता बनर्जी जीतेंगी, हमारी दुआएं उनके साथ है: फ़ारूक़ अब्दुल्ला
श्रीनगर, 17 अप्रैल - जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने कहा, "...इन्हें पूरा यकीन था कि दो तिहाई इन्हें बहुमत मिलेगा। इन्होंने रात में सोचा कि वही पुराना बिल जो पारित हुआ था उसे वापस लाया जाए... संविधान संशोधन बिल के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत है जो उनके पास है नहीं। अब ये क्या करेंगे, क्या नहीं यह तो खुदा जानता है लेकिन लोगों को पता है कि यह गलत है। इन्हें लोगों की बात सुननी चाहिए... आपने यहां का परिसीमन देखा, कितना गलत किया गया... इनका मकसद क्या है?"
पश्चिम बंगाल चुनाव पर उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी जीतेंगी, हमारी दुआएं उनके साथ है।
#ममता बनर्जी
# फ़ारूक़ अब्दुल्ला

