पृथ्वी दिवस :राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मनाली में चलाया सफाई अभियान
मनाली : पृथ्वी दिवस के अवसर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कुल्लू इकाई द्वारा मनाली के सभी व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर एक संयुक्त सफाई अभियान चलाया गया। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कुल्लू एवं लाहौल स्पीति,क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा एवं एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में मनाली व आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर लगभग चार गाड़ियां कूड़े की इक्कठी कर उन्हें नगर परिषद मनाली के रांगड़ी स्थित कूड़ा निष्पादन संयंत्र तक पहुंचाया गया ।
इस अवसर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि समय समय पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला में ऐसे अभियान चलाए जाते हैं और लोगों को प्रदूषण नियंत्रण पर जागरूक किया जाता है । उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक आह्वान पर मानकी की सभी संस्थाओं ने इस अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाया है ।
मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि आनंद बजे पर्यटन सीजन में सभी होटलों में ठहरे वाल्ड पर्यटकों को एक गार्बेज बैग दिया जाएगा ताकि वे कही भी घूमने जाएं तो कचरा बाहर न फेंके बल्कि बैग में इकट्ठा करके होटल तक लाएं।
एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने इस अवसर पर पर्यटकों को मनाली वासियों से यह अपील की है कि मनाली को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें उन्होंने कहा कि हम शहर की सफाई को लेकर जितने सजग ऑफ जागरूक होने उतनी हमारे आसपास सफाई व्यवस्था बनी रहेगी और ऐसे अभियानों की जरूरत नहीं पड़ेगी जब नियमित तौर पर मनाली स्वच्छ रहेगी ।

