अखिलेश यादव भागवत कथा में शामिल होने के लिए चकरनगर क्षेत्र पहुंचे
इटावा, उत्तर प्रदेश, 23 अप्रैल - समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भागवत कथा में शामिल होने के लिए चकरनगर क्षेत्र पहुंचे।
उन्होंने कहा, "... एक समय पर यह इलाका बहुत पिछड़ा था। नेताजी(मुलायम सिंह यादव) के समय पर यहां बड़े पैमाने पर विकास हुआ। इस सरकार ने इटावा के साथ बड़े पैमाने पर भेदभाव किया है। लोगों के सामने महंगाई और बेरोजगारी जैसे संकट है। यह सरकार किसानों को पीड़ा दे रही है। आने वाले समय में हम सभी मिलकर भाजपा को हमेशा के लिए हटा देंगे।
#अखिलेश यादव
# भागवत कथा
# चकरनगर

