पंजाब सरकार ने MP हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापस ली
जालंधर, 26 अप्रैल (दविंदर)- पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और MP हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापस ले ली है। उनके घर के बाहर से सिक्योरिटी वाले हटा दिए गए हैं। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी से BJP में शामिल हुए हैं। हालांकि, हरभजन सिंह ने अभी तक इस मामले पर कोई कमेंट नहीं किया है।
हरभजन सिंह के पर्सनल सेक्रेटरी मंदीप सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने कल पुलिस सिक्योरिटी वापस ले ली थी। पंजाब सरकार ने नौ से दस सिक्योरिटी वाले और एक सरकारी गाड़ी वापस ले ली थी।
#पंजाब सरकार
# हरभजन सिंह

