मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं :संजीव अरोड़ा
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विक्रमजीत सिंह मान) -ED रेड को लेकर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने सफाई दी है कि वह अभी भी अपने बयान पर कायम हैं और पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आठ महीने से मेरी राघव चड्ढा से बात नहीं हुई है। असल में, संजीव अरोड़ा को लेकर चर्चा थी कि वह भी BJP में शामिल हो सकते हैं, जिसके बारे में पूछे जाने पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि आज मैं आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री के तौर पर काम कर रहा हूं। लेकिन उन्होंने कई बार BJP में शामिल होने की बात को हंसकर टाल दिया।
#BJP

