सरबत के भले की अरदास के लिए संगत पटना साहिब रवाना 

ऊना, 27 अप्रैल (हरपाल सिंह कोटला) - प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति व प्रदेश की सुख समृधि और खुशहाली की अरदास के लिए संगत का जत्था गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म अस्थान पटना साहिब (बिहार) के लिए गत दिवस रवाना हुआ । जानकारी देते हुए बाबा सुरिंदर सिंह व जोगमान सिंह ने बताया की गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी व बाबा अमरजोत सिंह बेदी की प्रेरणा से सरबत के भले की अरदास के लिए ऊना जिला से संगत का जत्था पटना साहिब के लिए रवाना हुआ है। उन्होंने ने बताया दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म अस्थान तख्त श्री पटना साहिब में सरबत संगत की तरफ से प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति व प्रदेश की सुख समृधि और खुशहाली और सरबत के भले के लिए अरदास की जाएगी। उन्होंने बताया की पांच दिन के प्रवास के दौरान संगत द्वारा विभिन्न धार्मिक आस्थानों की यात्रा भी की जाएगी। यात्रा में बाबा सुरिंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, परमजीत सिंह, जोग्मान सिंह, मनजीत सिंह, जैल सिंह, सुरजीत सिंह, सोनू, हरदीप सिंह, तलविंदर सिंह, हरिदेव सिंह, गुरदीप सिंह, जीत सिंह, किशन सिंह, काका, करनैल सिंह, बीबी बलविंदर कौर, मंजीत कौर, हरजीत कौर, कमलेश कौर, दलजीत कौर, रजु, बिमल कौर, उर्मिला, परविंदर कौर सहत अन्य शामिल है।

#सरबत के भले की अरदास के लिए संगत पटना साहिब रवाना