जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा 2 गाड़िया आपस में टकराई
जालंधर , 27 अप्रैल जालंधर के गोराया में जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, HP पेट्रोल पंप के पास 2 गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक कार दूसरी कार के ऊपर चढ़ गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसएफ के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि कीया सेल्टोस कार नंबर PB 07 BK 5757 चालक मनीष कुमार जालंधर से गोराया की ओर आ रहा था।
वहीं दूसरी कार के चालक रंजीत सिंह अपनी फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार नंबर PB 19 KE 3485 भी जालंधर साइड से आ रहा था। इस दौरान HP पेट्रोल पंप के पास ईकोस्पोर्ट अचानक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह बेकाबू होकर आगे चल रही कीया सेल्टोस के ऊपर चढ़ गई। उन्होंने कहा कि हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कारों को लोगों की मदद से सड़क से हटवाया और हाईवे का रास्ता साफ करवाया। जिसके बाद ट्रैफिक को दोबारा से चालू करवा दिया गया। इस मामले को लेकर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने पुलिस को सूचना दे दी थी। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि दोनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

