काशी पहुंचे पीएम मोदी
काशी , 28 अप्रैल पीएम मोदी काशी दौरे पर पहुंच गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्रियों ने पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित रहे। स्वागत के बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका के लिए रवाना हुए।
पीएम मोदी मंगलवार की दोपहर दो दिवयीय दौरे पर काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी बरेका के लिए रवाना हुए। पीएम बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। देर शाम उप्र चुनाव को लेकर अनौपचारिक बैठक भी कर सकते हैं।
मंत्रियों का काफिला बरेका के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में भाग लेने के लिए मंत्रियों का काफिला बरेका के लिए रवाना हुआ। इस दौरान मंडुवाडीह चौराहे पर ट्रैफिक रोका गया।
जनसभा स्थल पर पहुंचने लगीं महिलाएं
बरेका मैदान में आयोजित जनसभा में महिला शक्ति की झलक दिखेगी, जहां मंच पर 44 महिलाएं मौजूद रहेंगी और करीब 25 हजार महिलाओं के जुटने की उम्मीद की गई है। काशी में ये महिलाओं का अब तक का सबसे बड़ा जुटान होगा। इस सम्मेलन की कमान महिलाएं संभाल रही हैं। यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था में भी महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं।

