झारखंड: गिरिडीह में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल
गिरिडीह , 29 अप्रैल झारखंड के गिरिडीह जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई।
तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ने बताया, "वज्रपात की चपेट में आने से 13 वर्षीय एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वे गांव में एक पेड़ के पास खड़े थे। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं और बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेजा जाएगा।"
#झारखंड: गिरिडीह

