बंगाल में BJP की बहुमत, कुमार विश्वास बोले- I Love You!
पश्चिम बंगाल, 4 मई- पश्चिम बंगाल में बड़ा सत्ता परिवर्तन होने वाला है। पश्चिम बंगाल से सामने आ रहे विधानसभा के रुझानों में बीजेपी 170 सीटों पर बढ़त बनाकर तृणमूल कांग्रेस से काफी ज्यादा आगे चल रही है। बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच डॉक्टर कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प शायरी पोस्ट की है। बंगाल को संबोधित करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर बांग्ला भाषा में कुछ लाइनें शेयर कर लिखा-
'आमार शोनार बांग्ला,
आमि तोमाए भालोबाशी.
चिरोदिन तोमार आकाश,
तोमार बताश,
अमार प्राने बजाए बाशी'
कुछ ही घड़ी में पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे सामने आ जाएंगे। आज बंगाल पर किसकी सरकार होगी इसका फैसला हो जाएगा।

