ज्योतिष ने की थी विजय थलपति की जीत की भविष्यवाणी, घर में जश्न का माहौल

तमिलनाडु, 4 मई- तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलपति तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी विधानसभा चुनाव के नतीजों में आगे चल रही है। उनके घर जश्न का माहौल है। परिवार से लेकर फैंस तक, सभी विजय को बधाई दे रहे हैं। उनके माता-पिता और बहनों की खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं है। विजय के घर की कुछ इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनका पूरा परिवार जश्न मनाता दिखाई दे रहा है।

थलपति विजय ने अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़कर एक धमाकेदार जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि विजय की जीत के लिए उनके पूरे परिवार ने मंदिर में प्रार्थना की थी। चुनावी नतीजे देखकर लग रहा है कि भगवान ने उनकी प्रार्थना सुन ली है। खबरों के मुताबिक, विजय की जीत का श्रेय उनके ज्योतिष राधान पंडित को भी दिया जा रहा है। जिन्होंने विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी। 

राधान पंडित को ज्योतिष विद्या में 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत एक्ट्रेस जयललिता के स्पिरिचुअल मेंटोर भी रह चुके हैं। बस अब कुछ घंटे बाकी हैं जब विजय थलपति की जीत का ऐलान किया जाएगा।

#Vijay Thalapathy
# Thalapathy Vijay
# Tamilnadu Elections