इंडिगो फ्लाइट के पावर बैंक में लगी आग

 

चंडीगढ़ 5 मई- हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E108 के पावर बैंक में आग लग गई। प्लेन के लैंड करने के बाद केबिन बैग से धुआं निकलता देखा गया। केबिन क्रू ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।

सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबकि फ्लाइट में 39-एफ सीट पर बैठे देवांश नाम के शख्स  के पावर बैंक में लैंडिंग के दौरान अचानक आग लग गई। उसने इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स को दी। इतनी देर में पावर बैंक फट गया। विमान दोपहर में 3 बजकर 32 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था और करीब 3 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट में मोबाइल पावर बैंक फट गया। 

भगदड़ के दौरान एक महिला हुई घायल 
मोबाइल पावर बैंक के फटने से फ्लाइट के अंदर भगदड़ मच गई। इस दौरान इमरजेंसी गेट खुला और वहां से कुछ यात्री नीचे उतरने लगे। इस दौरान मची भगदड़ के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के पांव में चोट आई है जिसे इलाज के जीरकपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का इमरजेंसी में ऑपरेशन चल रहा है। 

#इंडिगो फ्लाइट