West Bengal : चुनावी रिजल्ट के बाद बंगाल में TMC OFFICE में हुई तोड़फोड़


हावड़ा  05 मई, 2026 (एएनआई) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बंगार क्षेत्र के परिणाम घोषित होने के अगले दिन ही तनाव की स्थिति देखने को मिली। शिबपुर विधानसभा क्षेत्र के दासनगर के पास स्थित एक टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कुछ ऐसा ही हाल  पश्चिम बंगाल के जमुरिया में भी देखने को मिल रहा है जहां रतिबाती इलाके में टीएमसी कार्यालय पर हमला और तोड़फोड़ की गई।

#West Bengal