'यह BJP के काम करने का तरीका है' अमृतसर में हुए धमाके पर सीएम मान का बयान
अमृतसर, 6 मई: अमृतसर में खालसा कैंप के पास हुए धमाके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा, "यह BJP का काम करने का तरीका है। जिस राज्य में उन्हें चुनाव लड़ना होता है, वहां पहले दंगे भड़काते हैं, छोटे-मोटे धमाके करवाते हैं और लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटते हैं। यह BJP की चुनावी तैयारी है। कानून-व्यवस्था कायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी सज़ा मिलेगी। मैं BJP से कहना चाहता हूं कि पंजाब ने बहुत बुरे दिन देखे हैं, अब पंजाबी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
#Bhagwant Mann
# Amritsar
# AAP
# BJP

