'शुकराना यात्रा' के तहत जालंधर पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

जालंधर, 6 मई - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुकराना यात्रा के तहत जालंधर पहुंचे। मुख्यमंत्री का काफिला BSF चौक से सरकारी घर के लिए निकला। पंजाब सरकार द्वारा जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (अमेंडमेंट) बिल 2026 पास करने के बाद, आज गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब से शुकराना यात्रा की शुरुआत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की।

#Bhagwant Mann
# Punjab CM
# शुकराना यात्रा