जालंधर के बाद अमृतसर के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
मानावाला, 7 मई (गुरदीप सिंह नागी) – पंजाब के अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक बार फिर अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेज, अमृतसर को मेल में बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल डॉ. गौरव तेजपाल ने बताया कि आज कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद कॉलेज के गेट बंद कर दिए गए और चाटीविंड थाने की पुलिस को सूचित किया गया। प्रिंसिपल ने बताया कि आज कॉलेज में स्टूडेंट्स के एग्जाम चल रहे थे, जो जारी थे।
उन्होंने बताया कि इस बारे में चाटीविंड थाने की पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर सभी एंगल से जांच की।
#Punjab
# Amritsar
# Amritsar Groups Of Colleges

