मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को जान से मारने की धमकी

जालंधर, 7 मई- पंजाब के जालंधर में आज पांच से छह स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, जिससे हड़कंप मच गया। APJ स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने आज स्टूडेंट्स की छुट्टी कर दी है। इसके बाद BSF स्कूल को भी खाली कराया जा रहा है। मैनेजमेंट का दावा है कि बच्चों की सेफ्टी के लिए स्कूल खाली कराया जा रहा है।

स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने धमकी से इनकार किया है। एक धमकी भरा ईमेल सामने आया है, जिसमें BSF खालसा आर्मी कैंटोनमेंट पर ग्रेनेड अटैक का जिक्र है। स्कूलों को मिली धमकियों के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को जान से मारने की धमकी दी गई है।

ईमेल में कहा गया है कि 7 से 9 मई तक कोई भी बच्चा स्कूल या कॉलेज न जाए। इसमें सुसाइड कार बम अटैक का भी जिक्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जयशंकर पर कनाडा में हरदीप निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही जालंधर, आदमपुर, बाबा बकाला, अमृतसर, जीरा, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब का जिक्र किया गया है।

#Bhagwant Mann
# Ravneet Singh Bittu
# Punjab