अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा:अमन अरोड़ा

 

चंडीगढ़, 8 मई - आज कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने ED की रेड को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मेरे बारे में गलत प्रोपेगैंडा फैलाया गया। उन्होंने कहा कि ED ने रेड को लेकर दो प्रेस नोट जारी किए और पहले उनमें मेरा नाम नहीं था और बाद में मेरा नाम उसमें जोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि गौरव धीर मेरे दोस्त हैं, बिजनेस पार्टनर नहीं और वह मेरे लिए भाई से भी बढ़कर हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी का नाम फोन में है तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं क्रिमिनल हो गया हूं। उन्होंने आगे कहा कि अगर ED ​​मुझ तक पहुंचना चाहती है तो मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि वे मुझे कॉल करके पूछताछ करें। मेरे मोबाइल फोन की जांच करें। मेरा ऐसी किसी भी गड़बड़ी से कोई लेना-देना नहीं है। मैं 31 साल से राजनीति में हूं और यह सब मुझे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

#अमन अरोड़ा