दिन दहाड़े घर का गेट खोलकर एक्टिवा सवार ले गया सिलेंडर

जालंधर, 9 मई- जालंधर के फुटबॉल चौक के पास स्थि न्यू विजय नगर में दिन दहाड़े एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर घर से सिलेंडर चोरी करके फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि टोपी पहने एक व्यक्ति घर में एंट्र हुआ जिसके बाद वह घर से सिलेंडर उठाकर मौके से फरार हो गया। कैमरे में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। 

वहीं मामले की जानकारी देते हुए शमा नाम की महिला ने बताया कि कल तक घर में सिलेंडर मौजूद था, लेकिन आज सिलेंडर घर से गायब था। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि एक्टिवा सवार व्यक्ति गेट खोलकर घर में आया और सिलेंडर लेकर फरार हो गया। महिला ने कहा कि बिना नंबर प्लेट के वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।

महिला के मुताबिक यह घटना देर शाम 6.30 बजे की है। घटना के दौरान लोग घर के अंदर मौजूद थे लेकिन चोर के हौंसले इतने बुलंद थे कि वह घर में मौजूद सदस्यों के बावजूद गेट खोलकर घर से सिलेंडर चोरी करके ले गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

#Punjab
# Jalandhar