संजीव अरोड़ा की आज कोर्ट में पेशी, ED ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा
चंडीगढ़ 10 मई (संदीप कुमार माहना) - पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, जिन्हें कल एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने गिरफ्तार किया था, को आज कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान ED ने पूछताछ के लिए रिमांड मांगा, जिस पर कोर्ट ने संजीव अरोड़ा को 7 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया।
ED मनी लॉन्ड्रिंग, कथित नकली GST बिलिंग और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। इस मामले ने पंजाब की पॉलिटिक्स में भी हलचल मचा दी है।
#संजीव अरोड़ा की आज कोर्ट में पेशी
# ED ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा

