नेपाल में लैंडिंग के दौरान प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार
काठमांडू, 11 मई -नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। यहां तुर्किए एयरलाइंस के एक प्लेन के टायर में आग लग गई। पुलिस ने बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस विमान में कुल 278 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे।
#नेपाल में लैंडिंग के दौरान प्लेन के टायर में लगी आग
# फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार



