सुवेंदु अधिकारी के PA की ह.त्या मामले में तीन संदिग्ध गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल, 11 मई: पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की हत्या केस में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर से हिरासत में लिया गया, जबकि राज सिंह को जांच के दौरान मिली खास लीड के आधार पर 10 मई को उत्तर प्रदेश के बलिया से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के बाद, तीनों को सोमवार सुबह मध्यमग्राम पुलिस स्टेशन ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जांच चल रही है। गौरतलब है कि इंडियन एयर फ़ोर्स के पूर्व कर्मचारी चंद्रनाथ रथ, जो सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे. उनकी 6 मई को देर रात मध्यमग्राम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस घटना पर रिएक्शन देते हुए, सुवेंदु अधिकारी ने इसे "पहले से सोची-समझी हत्या" बताया था और आरोप लगाया था कि चंद्रनाथ रथ को उनके करीबी होने और भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उनकी जीत की वजह से टारगेट किया गया। उन्होंने दावा किया, "यह एक प्लान किया गया ऑपरेशन था। कई दिनों तक रेकी की गई, और पीड़ित का पीछा किया गया और फिर उसे करीब से गोली मार दी गई।" वहीं पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या की न्यायिक निगरानी में स्वतंत्र जांच की मांग की और घटना में शामिल सभी लोगों को सख्त सजा देने को कहा।

