चंडीगढ़: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज


चंडीगढ़, 13 मई (इंट)-पंजाबी एक्टर योगराज सिंह के खिलाफ SSP चंडीगढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें उनकी सीरीज के एक वायरल क्लिप में एक महिला पुलिस ऑफिसर का रोल कर रही है और उनके द्वारा किए गए आपत्तिजनक कमेंट को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।
वकील उज्ज्वल भसीन द्वारा दर्ज की गई शिकायत में योगराज सिंह के साथ-साथ प्रोडक्शन, डायरेक्शन और ब्रॉडकास्टिंग में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह कमेंट महिलाओं के लिए अपमानजनक है।

#चंडीगढ़