शादी के 4 साल बाद टूटी मौनी राॅय की शादी, पति से लिया तलाक

टीवी इंडस्ट्री से एक शाॅकिंग खबर सामने आई है। शादी के 4 साल बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रास्ते अलग हो गए हैं। दोनों ने तलाक लेकर अपना रिश्ता खत्म कर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने अलग होने की जानकारी दी। साथ ही मीडिया में चल रही खबरों पर गुस्सा जाहिर करते हुए प्राइवेसी की मांग की है। 

मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा, "हमें यह देखकर बहुत निराशा हुई है कि मीडिया के कुछ हिस्सों ने हमारी निजी ज़िंदगी में बेवजह दखल दिया। हम यह बताना चाहेंगे कि हमने अलग होने का फ़ैसला कर लिया है और हम इस मामले को निजी तौर पर और आपसी सहमति से सुलझाने के लिए समय ले रहे हैं।"

"हमारी निजी ज़िंदगी को सनसनीखेज़ बनाने की कोशिशें की गई हैं, जिसके लिए मनगढ़ंत कहानियां और झूठी बातें फैलाई गई। ये बातें हमारे रिश्ते की असलियत को नहीं दिखातीं। हमने आपसी सहमति से, एक-दूसरे का सम्मान करते हुए और एक-दूसरे को समझते हुए, अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फ़ैसला किया है। हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे।"

बता दें मौनी और सूरज के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफाॅलो करने के बाद दोनों के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा। इतना ही नहीं सूरज ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शादी की पुरानी तस्वीरें भी डिलीट कर दी। गौरतलब है कि दोनों 27 जनवरी 2022 को गोवा में मलियाली और बंगाली रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे।

#Mouni Roy
# Suraj Nambiar
# Divorce
# Bollywood