प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नीदरलैंड पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत

दिल्ली, 16 मई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड पहुंच गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का लोगों ने जोरदार तालियों के बीच स्वागत किया। हेग में एक कम्युनिटी इवेंट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इतना प्यार और उत्साह देखकर मैं एक पल के लिए भूल गया कि मैं नीदरलैंड में हूं, और ऐसा लगा जैसे मैं भारत में किसी फेस्टिवल में शामिल हो रहा हूं... ऐसा लग रहा है कि हेग भारतीय दोस्ती की जीती-जागती निशानी बन गया है।"

#PM Narendra Modi
# Netherlands