मजीठा के कांग्रेस नेता AAP में हुए शामिल

मजीठा, 16 मई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर मजीठा कांग्रेस नेता परमजीत सिंह पम्मा, पलविंदर सिंह पाली, जगदीप सिंह गोगा, अप्रमदीप दीप सिंह अप्पू और अमनदीप सिंह अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत किया। मजीठा विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज तलबीर सिंह गिल भी मौजूद थे।

#Congress
# AAP