घरेलू झगड़े के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, सिर पर किए कई वार

जालंधर, 21 मई (दविंदर)- जालंधर के नाहला गांव के सागर एन्क्लेव में एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। मृतका की पहचान नेपाल की रहने वाली सीता के तौर पर हुई है। आरोपी की पहचान संतोष के तौर पर हुई है। पति ने अपनी पत्नी के सिर पर तवे से वार करके उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह खुद थाने चला गया। घटना की जगह पर लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस बारे में थाना इंचार्ज ने बताया कि पति संतोष रविवार को घर आया था। इस दौरान बड़ा बेटा काम पर गया था और छोटा बेटा नीचे आया तो मोबाइल फोन में बिज़ी था। इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इस दौरान संतोष ने अपनी पत्नी सीता के सिर पर तवे से कई वार किए। सिर में गंभीर चोटें आने से महिला की मौत हो गई। फिलहाल झगड़े की वजह का पता नहीं चला पाया है।

#Murder