GT vs CSK : चेन्नई ने जीता टॉस, गुजरात के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी
अहमदाबाद, 21 मई - चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि अकील हुसैन और प्रशांत वीर इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह गुरजपनीत सिंह और मैथ्यू शॉर्ट की वापसी हुई है। वहीं, गुजरात ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान।

