KKR vs MI : मुंबई ने कोलकाता को दिया 148 रनों का लक्ष्य
मुंबई, 20 मई - मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 148 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए। उनके लिए कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक 32 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, केकेआर के लिए सौरभ, ग्रीन और कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए जबकि सुनील नरेन के नाम एक विकेट रहा।
#मुंबई
# कोलकाता

