डीज़ल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मंत्री हरपाल चीमा का बयान
चंडीगढ़, 23 मई - पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा कहते हैं कि, "पिछले 10 दिनों में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से पूरा देश वाकिफ है। देश के आम लोग चिंतित हैं और प्रधानमंत्री लगातार विदेश दौरे पर जा रहे हैं; देश की विदेश नीति विफल हो चुकी है।"
#Harpal Singh Cheema
# Petrol Price
# Diesel Price

