'डॉन 3' छोड़ना पड़ा भारी, FWICE ने लगाया रणवीर सिंह पर बैन

मुंबई, 26 मई- बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच का विवाद थमने के नाम नहीं ले रहा। फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को शूटिंग से कुछ दिन पहले ही छोड़ने की वजह से रणवीर को बैन कर दिया गया है। वह अब बाॅलीवुड इंडस्ट्री में काम नहीं कर पाएंगे। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने पूरी इंडस्ट्री को एक्टर के साथ काम ना करने के लिए कहा है। यहां तक कि उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव भी जारी किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, फरहान ने FWICE को बताया था कि रणवीर सिंह के बीच में ही फिल्म छोड़ने की वजह से उन्हें 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिसके चलते फरहान ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये की भरपाई की मांग की थी, जिसे एक्टर ने अभी तक नहीं भरा है। वहीं बैन होने पर रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा- 'रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति का बहुत सम्मान करते हैं। डॉन 3 को लेकर आई खबरों पर उन्होंने पूरी तरह चुप रहने का फैसला किया है। उनका मानना है कि प्रोफेशनल बातें हमेशा इज्जत और एक-दूसरे का सम्मान करते हुए ही सुलझानी चाहिए।'

'कई तरह की अफवाहें और कहानियां सामने आई हैं, लेकिन रणवीर ने कभी भी पब्लिकली जवाब देने या इन अफवाहों में शामिल होना जरूरी नहीं समझी।' उनका पूरा ध्यान अपने काम पर है। बता दें कि रणवीर सिंह के अलावा कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के कारण इस फिल्म को छोड़ा था। जिसके बाद खबर आई कि विक्रांस मैसी भी फिल्म छोड़कर चले गए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर खुद रणवीर सिंह ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 

#Ranveer Singh
# Farhan Akhtar
# FWICE