दीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी; बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

 

नई दिल्ली 27 मई राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक से आहत होकर खुदकुशी करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात की। जिन मां-बाप ने अपने घर का चिराग बुझते देखा है, अपना बेटा खोया है, उनका दर्द बयां नहीं किया जा सकता। पेपर लीक से सिर्फ एक सपना नहीं टूटता, बच्चे का आत्मविश्वास और परिवार की उम्मीदें भी टूट जाती हैं। प्रदीप मेघवाल की मौत आत्महत्या नहीं - 'हत्या' है। ये मोदी सरकार और पेपर लीक माफियाओं की साझेदारी का नतीजा है, जिसकी माफ़ी नहीं मिल सकती- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना होगा।

#दीप मेघवाल