कमर्शियल LPG सिलेंडर 42 रुपये महंगा हुआ


नई दिल्ली, 1 जून - तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए हैं। कमर्शियल LPG सिलेंडर 42 रुपये महंगे हो गए हैं। बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू होंगी। इसके अलावा छोटू FLT सिलेंडर भी 5 रुपये महंगे हो गए हैं। हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
दिल्ली में अब कमर्शियल LPG सिलेंडर 3113.50 रुपये का हो गया है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये हो गई है।

#कमर्शियल