कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली
कर्नाटक में आज नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार आज राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. 64 साल के नेता डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4:05 बजे लोक भवन के 'ग्लास हाउस' में हुआ , जहां राज्यपाल थावरचंद गहलोत उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
हालांकि, मंत्रियों की आखिरी लिस्ट का ऑफिशियल ऐलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में करीब 13 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है. पिछले हफ्ते, निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पार्टी आलाकमान के निर्देश पर पद छोड़ने के कुछ ही दिनों बाद, शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया.
#कर्नाटक कांग्रेस
# अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार

