हमारे देश की अर्थव्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है: सपा सांसद अवधेश प्रसाद
अयोध्या, 7 जून - सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने घरेलू सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी पर कहा, "हमारे देश की अर्थव्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। इसका नतीजा है कि 10 दिनों में डीजल-पेट्रोल के दाम कई बार बढ़े, LPG रसोई गैस के दाम 29 रुपये बढ़े... देश की अर्थव्यवस्था बहुत ही खतरनाक मोड़ पर जा चुकी है। सरकार का इसमें सुधार करने का न कोई इरादा और न कोई योजना है। इसका कारण है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की चाबी अमेरिका के राष्ट्रपति के हाथों में जा चुकी है... ये देश के लिए बहुत ही खराब और खतरनाक स्थिति है। किसानों की हालत खराब है... यूरिया-खाद नहीं मिल रहा है। हाहाकार मच चुका है... ये सरकार बिल्कुल विफल हो चुकी है। इसकी विदेश नीति, अर्थ नीति और अन्य नीतियां खत्म हो चुकी हैं।

