हमारी अर्थव्यवस्था और हमारे देश पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है - कुमारी शैलजा

दिल्ली, 23 मार्च - कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था और हमारे देश पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है। भाषण लंबा था लेकिन आज हमारे पास क्या है, क्या इंतज़ाम हैं, हमारे पास कितना स्टॉक है, हम इसे भविष्य के लिए कहां से लाएंगे, क्या किसी डील का कोई असर होगा, क्या हम रूस से तेल खरीद पाएंगे? अमेरिका, रूस के बारे में कुछ, हमारे पास जो रिज़र्व हैं, उनके बारे में कोई बात नहीं हुई। आज लंबी-लंबी कतारें लगी हैं और देश को इस बारे में भी कोई आश्वासन नहीं मिला है। 

#हमारी अर्थव्यवस्था और हमारे देश पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है - कुमारी शैलजा