नामांकन रद्द होने के खिलाफ SC पहुंची मीनाक्षी नटराजन, सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई


* सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई 

नई दिल्ली 11 जून - मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के खिलाफ SC पहुंची है , मध्य प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी ने अपनी याचिका पर शीघ्र सुनवाई की मांग भी की है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला और करीब 35 मिनट तक इस मुद्दे पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, मीनाक्षी नटराजन, भूपेश बघेल, अभिषेक मनु सिंघवी और विवेक तन्खा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और उसका कहना है कि मामले पर विचार-विमर्श जारी है। इसके बावजूद कांग्रेस ने न्यायिक हस्तक्षेप की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

#सुप्रीम कोर्ट
#मीनाक्षी नटराजन