आज पूरा उत्तर पूर्व राष्ट्र प्रथम की भावना से समझौता कर आगे बढ़ रहा है: अमित शाह 

नई दिल्ली, 11 जून - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत सरकार, नागालैंड और असम के बीच MoU पर हस्ताक्षर के दौरान संबोधित करते हुए कहा, "आज हम सब एक ऐतिहासिक क्षण के साक्षी हो रहे हैं। हम ऐसे क्षण के साक्षी बन रहे हैं जो कई प्रकार से इतिहास में लिखा जाएगा। इससे तेल और प्राकृतिक गैस की खोज की संभावना बढ़ेगी। ये भी बताया गया कि खनिज खनन की संभावना भी बड़ी होती है। मैं पूरी चीज को एक अलग दृष्टिकोण से भी देखता हूं। PM ने जो समृद्ध उत्तर पूर्व, विकसित उत्तर पूर्व की संकल्पना सामने रखी है आज इसमें बहुत बड़ी रुकावट को हमने दूर करने का काम किया है। आज पूरा उत्तर पूर्व राष्ट्र प्रथम की भावना से समझौता कर आगे बढ़ रहा है। 

 
#अमित शाह