भीषण गर्मी से राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
गुरुहरसहाए, 11 जून (कपिल कंधारी)- पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आज बड़ी राहत मिली। दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगीं और थोड़ी ही देर में बारिश शुरू हो गई। बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। किसानों और आम लोगों ने भी इस मौसमी बदलाव का स्वागत किया।
बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आम जीवन पर असर पड़ रहा था, लेकिन आज हुई बारिश से काफी हद तक राहत मिली है।
#भीषण गर्मी
# बारिश

