शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के नुमाइंदों ने दिया CM के नाम DC कुरुक्षेत्र को दिया ज्ञापन
कुरुक्षेत्र:-12 जून -शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के अध्यक्ष हरिकेश मोहड़ी ने बताया कि पाकिस्तान के गुरु धाम दर्शन को जा रहे सिख जत्थे को रोकने के विरोध में दिया ज्ञापन।उन्होंने आरोप लगाया कि यदि अधिकारी समय पर बीएसएफ को इतलाह देते तो यह हालत नहीं होते, शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष हरकेश मोहड़ी ने गैर जिम्मेदाराना हरकत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की ।
हरियाणा प्रदेश से 94 सिख सरदारों का जाता पाकिस्तान के गुरु धर्मों के दर्शन के लिए गया था 10 तारीख को सभी श्रद्धालुओं को पाकिस्तान में प्रवेश करना था मगर पाकिस्तान जाने से पहले ही बाघा बॉर्डर पर सभी श्रद्धालुओं को रोक दिया गया और हरियाणा के जो 94 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान गुरु धामों दर्शन के लिए गए थे सभी उस दिन देर रात अपने-अपने हरियाणा प्रदेश के जिलों में लौट आए ।
कुरुक्षेत्र में मीडिया से बातचीत में रोष जताते हुए सिख श्रद्धालुओं ने कहा कि उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। क्योंकि उन्हें पाकिस्तान गुरु धाम दर्शन के अंदर अपने गुरुधामों के दर्शन करने से रोका गया है। जिस भी अधिकारी ने लापरवाही भर्ती है उसके खिलाफ सच्चे सख्त कार्रवाई हो हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से विनती करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
10 जून को हरियाणा प्रदेश के सभी 94 सिख श्रद्धालु जत्थे को पाकिस्तान गुरु धर्मों के दर्शन के लिए बाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान में प्रवेश करना था और 19 जून को वतन वापसी करना था मगर उससे पहले ही हरियाणा प्रदेश के सभी 94 सिख श्रद्धालुओं को रोक दिया गया।
अब इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हरियाणा प्रदेश में उठने लगी है आज हरियाणा के अंबाला यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिले के डीसी को ज्ञापन दिए हैं और कल करनाल पानीपत और हरियाणा प्रदेश के अन्य जिलों में डीसी के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

