जालंधर के किशनपुरा चौक के पास बीएमएस फैशन शोरूम पर चली गोलियां


जालंधर 12 जून - जालंधर के किशनपुरा चौक के पास बीएमएस फैशन शोरूम पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। आज दोपहर को बाइक सवार गोलियां चलाकर फरार हो गए। इस घटना में दुकान का शीशा टूट गया। घटना के दौरान इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दुकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो नौजवान चलती बाइक पर गोली चलाकर फरार हो गए।

#जालंधर