प्रवासी लड़के की चाकू मारकर हत्या
खरड़ (मोहाली), 14 जून (तरसेम सिंह जंडपुरी) - आज दिनदहाड़े गांव बादली में कुछ प्रवासी लड़कों ने एक प्रवासी लड़के की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। इस बारे में सदर थाने के इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान सनी पुत्र सिसपाल के रूप में हुई है, जो यूपी का रहने वाला था, जबकि आजकल वह नवांशहर के बादली में रह रहा था।
#प्रवासी लड़के की चाकू मारकर हत्या

