भारतीय और ग्लोबल इकॉनमी की ग्रोथ में योगदान दे रहे हैं स्टार्टअप्स - PM मोदी
नीस (फ्रांस), 14 जून - 'भारत इनोवेट्स' के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज, कई VCs (वेंचर कैपिटलिस्ट) और इंडस्ट्री लीडर्स इस इवेंट का हिस्सा हैं। मैं उन युवा इनोवेटर्स की तारीफ करना चाहूंगा जो भारत से यहां आए हैं। उन्होंने पुराने रास्ते पर चलने के बजाय उसे छोड़कर नया रास्ता चुना है। उन्होंने एक नई लीग बनाई है। आप यहां 100-125 स्टार्टअप देख सकते हैं, लेकिन भारत में ऐसे 2 लाख से ज़्यादा स्टार्टअप्स का एक बड़ा पूल है। ये स्टार्टअप्स मिलकर भारतीय और ग्लोबल इकॉनमी की ग्रोथ में योगदान दे रहे हैं।"
#भारतीय और ग्लोबल इकॉनमी की ग्रोथ में योगदान दे रहे हैं स्टार्टअप्स - PM मोदी

